डीआरआई के कार्यक्रम में बोलतीं बायोवर्सिटी इंटरनेशनल की महानिदेशक एन. टिव्टलर
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की सहूलियत के लिए दीनदयाल शोध संस्थान के चित्रकूट व सतना जिला के प्रकल्पों में बीज बैंक खोले गए हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय संस्था बायोवर्सिटी इंटरनेशनल सहयोग कर रही है।
बीज बैंक का उद्घाटन बायोवर्सिटी इंटरनेशनल की महानिदेशक एन. टिव्टलर, साउथ एशिया के हेड डॉ. कृष्ण कुमार तथा दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन, बसंत पंडित ने किया। बताया गया कि गनीवां व मजगवां में चार-चार बीज बैंक तथा आरोग्य धाम में केंद्रीय सामुदायिक बीज बैंक की स्थापना की गई है। यहां क्षेत्रीय स्तर पर पारंपरिक बीज की सभी किस्मों को संरक्षित कर किसानों को आसानी से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसान खुद भी बीज का उत्पादन कर बैंक में भंडारण कर सकता है।
बाद में जरूरत पड़ने पर उसे बीज के रूप में प्रयोग भी कर सकेंगे। सीड बैंक में बीज को जीरो लाइट के दाने के इस्तेमाल से उसकी नमी को नियंत्रित किया जाता है जिससे बीज काफ ी समय तक सुरक्षित रहता है।