फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चकबंदी रोकने की मांग पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी 31 कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए किसान। संवाद - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के लदेहटा गांव के किसानों ने गांव में चकबंदी रोकने की मांग पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन




लदेहटा निवासी मान सिंह, सुरेश ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। जमीनों की भौगोलिक स्थिति चकबंदी योग्य नहीं है। गांव की अधिकांश जमीन नदी, नाला, ऊबड़-खाबड़ है। आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग प्रक्रिया में अनियमितता बरत रहा है। इस कारण कोई भी किसान चकबंदी नहीं चाह रहा है। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया रोकने की मांग की है। एडीएम चंद्र शेखर ने जांच कर कार्रवाई की भरोसा दिया है। इस मौके पर बब्बू, मतगंजन, रामबाबू, दिनेश, सिपाहीलाल, शिवचरन सिंह, हरी प्रसाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें