फोटो -11 सीकेटीपी 29 राधे फाइल फोटो।
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपनी गांव में घरेलू कलह के चलते एक ई-रिक्शा चालक राधे ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। आत्महत्या कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
छिपनी निवासी आशू ने बताया कि वह और उसके पिता राधे (60) ई रिक्शा चलाते थे। घर में वह पिता व पत्नी आशा व बच्चों के साथ रहता है। उसके दो भाई पप्पू, विनोद व मां शिवसती देवी, बहन सुनीता देवी, व भाभी प्रेमा देवी भट्ठा पर ईंट पथाई के लिए प्रतापगढ़ गए थे। रविवार शाम को राधे शराब के नशे में घर लौटे और छत पर आराम करने चले गए।
काफी देर तक नीचे न उतरने पर पत्नी आशा छत पर देखने गईं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोलने पर राधे बल्ली से फंदे पर लटके मिले। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को रात 11 बजे सूचना मिली थी। पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।