धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
भारतीय किसान यूनियन ने तहसील मऊ परिसर में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना व क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि 15 मई को किसानों ने मांगों को लेकर पत्र दिया था। इसका निराकरण नहीं किया गया।
सोमवार को भारतीय कि सान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने मऊ कस्बे में तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों की मांग है कि खरीद केंद्रों में समय से गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। लेखपाल, सचिव के लिए नियम बनाया गया है कि गांव में सप्ताह में एक दिन जरूर पहुंचें। लेकिन वे लोग नहीं पहुंच रहे। स्प्रिंकल सेट पर अशंदान पर ही जीएसटी लगाई जाए। गृहस्थी राशन कार्ड पर मिट्टी का तेल नहीं दिया जाता।
हदबंदी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकारियों का चक्कर काटना पड़ रहा है। गांव से कब्जे हटवाएं जाएं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के मऊ तहसील के अध्यक्ष नीलकंड द्विवेदी, कर्वी तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेद्र सिंह, राम बालक पांडेय, राकेश सिंह, कैलाश कुमार, ननकू राम, पप्पू सिंह, राजकुमार सिंह, अमित पटेल, विनय कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।