फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जैविक खेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। किसान विश्वविद्यालय संस्था ने जिले के नरैना खेरा गांव में स्थित छत्रपति साहू जी महाविद्यालय मेें जैविक खेती को लेकर गोष्ठी की। किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरणा दी गई। ऐसी खेती करने वाले 11 किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को गोष्ठी में मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजकुमार ने कहा कि देश में जैविक खेती ही एक समय किसान करते थे। जिसमेंं किसान गोबर खाद का ही उपयोग करते थे। तैयार होने वाली फसल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।किसान जैविक खेती कर आर्थिक स्थिति मजबूत करें। गोष्ठी के दौरान दिल्ली से आए अरुण कुमार व जुगेंद्र सिंह ने जैविक खेती करने के तरीके किसानों को बताए।
गोष्ठी के दौरान किसान गंगावती, कोठरी प्रसाद, देवस्वरूप, प्रेमचंद्र, कविता, ज्ञान सिंह, रामनरेश, हीरा लाल, घनश्याम, संतराम, राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज सेवी हरिशंकर सिंह सहित अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें