फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में खरीद केंद्र तो खुले पर नहीं पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। जिले में कई गेहूं खरीद केंद्रों के ताले तो खुले, लेकिन किसी की बोहनी नहीं हुई। कुछ केंद्रों के ताले लटकते रहे। डीएम एसपी समेत अन्य नोडल अधिकारियों ने इन केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्र भदेदू में खुलवा दिया जाए ताकि वहां के किसानों को भी लाभ मिल सके। पीसीएफ के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी केंद्र प्रभारियों की डीएससी बनवा दें, ताकि भुगतान में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल ने बुधवार को गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पीसीएफ से संचालित कर्वी मंडी समिति में दो, यूपीएसएस का एक, भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र, कर्वी मंडी समिति तथा साधन सहकारी समिति चकौध में संचालित क्रय केंद्र खुले मिले। यहां बोरा, तौल मशीन, छन्ना, पेयजल आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की केंद्र प्रभारियों से जानकारी की। किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में पूछा। निर्देश दिए कि गांवों में ग्राम प्रधानों से संपर्क कर किसानों में प्रचार-प्रसार कराया जाए कि गेहूं क्रय केंद्र खुल गए हैं। सभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचे। शासन से निर्धारित समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ लें। डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव, सहायक निबंधक सहकारी समितियां नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें