फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर जताया विरोध

Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएपी खाद केंद्रों में पहुंचते ही सोमवार को लंबी लाइन केंद्रों में लगी रही। कुछ केंद्रों में किसानों ने हंगामा कर विरोध भी जताया। कई किसानों को खाद नहीं मिली। इससे किसान निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन


शिवरामपुर सहकारी केंद्रों में सुबह से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। लंबी लाइन किसानों को लग गई। बताया गया कि सहकारी समिति के सदस्यों को ही खाद मिलेगी। इससे किसानों ने हंगामा कर विरोध किया। किसान सुखलाल ने बताया कि केंद्र में जब खाद लेने के लिए पहुंचे तो कहा गया कि केवल उन्हीं किसानों को खाद दी जाएगी जो सहकारी केंद्रों के सदस्य हैं। कहा गया कि प्राइवेट दुकानों में खाद उपलब्ध है। वहां खाद मिल जाएगी। इसी तरह से कई अन्य खाद केंद्रों में समस्या देखी गई।

रामनगर साधन सहकारी समिति में किसान शाम करीब सात बजे तक खाद के लिए लाइन में खड़े थे। स्थिति गंभीर देखते हुए एसडीएम भी मौके पर पुलिस के साथ पहुंच गए। जहां पुलिस की मदद से लाइन में खड़े किसानों को खाद वितरित कराई गई।
विज्ञापन




समिति सदस्य व फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही मिली खाद

खाद की किल्लत को देखते हुए समिति ने सभी किसानों को खाद देने से इन्कार कर दिया है। सहायक उपायुक्त सहकारिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों में खाद भेजी जा रही है। सहकारी केंद्रों के सदस्यों व कृषि विभाग के फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को खाद देने का आदेश शासन से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें