फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पस्त, मोदी विदेश यात्रा में मस्त : राहुल

Sat, 17 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
किसानों की समस्या सुनते राहुल गांधी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुंदेलखंड के किसानों का दर्द साझा करने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र के साथ यूपी और एमपी की सरकारों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी है।
विज्ञापन


पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित खाट सभा में राहुल गांधी ने कहा कि देश का किसान पस्त और मोदी मस्त हैं। किसान कर्ज और गरीबी से आत्महत्या कर रहा है और प्रधानमंत्री सूट बदलकर विदेश यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस  गाय, गरीब और किसान विरोधी हैं। जातीय हिंसा कराकर सिर्फ सत्ता हासिल करना इनका लक्ष्य है।

भाजपा और आरएसएस पर धर्म की दलाली का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपी और एमपी की सरकारों मनरेगा का हजारों करोड़ रुपये खा गईं। बसपा का हाथी अरबों का भोजन चट कर गया। सपा में चल रही अंतर्कलह पर बोले कि साइकिल का एक पहिया टूट चुका है। भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पांच साल में यूपी का विकास दिल्ली और उत्तराखंड की तरह करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर को तेज धूप और गर्मी में पसीना पोंछते हुए राहुल ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का भला तभी हो सकता है जब किसानों की आत्महत्या रुके। यहां फैक्ट्रियां लगाकर रोजगार के अवसर प्रदान करें। कहा कि धर्म, जाति के नाम पर नेता रोटी सेंक रहे हैं और प्रदेश पिछड़ता जा रहा है।

बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा पर रोक लगाने की वकालत कर भाजपा को आडे़ हाथों लिया। कहा कि भाजपा व आरएसएस के लोग दूसरों को नसीहत ज्यादा देते हैं। इन गायों को सड़क से हटाकर पालने का जज्बा नहीं दिखाते। आए दिन वाहनों की टक्कर से सैकड़ों मवेशियों की मौत हो रही है। भाजपा ने अच्छे दिन का नारा देकर केंद्र की सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन अभी तक किसी के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए।

सत्ता के लिए ऐसे लोग दलाली कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास सिर्फ कांग्रेस ही करा सकती है। सपा और बसपा की सरकारों ने लूट मचाई है। कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा व बुंदेलखंड पैकेज में अरबों रुपये दिए थे, उसका दोनों सरकार में बंदरबांट हुआ। यहां तक कि पड़ोसी मध्यप्रदेश की सरकार भी इसमेें पीछे नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें