फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को लेकर किसान और ठेकेदार आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। रैपुरा गांव में खेत से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बनवाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इसे लेकर ग्रामीणों और ठेकेदार से तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि ठेकेदार ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को मानिकपुर तहसील के रैपुरा गांव के शकुन पयासी, नरेंद्र कुमार, विष्णु कुमार, प्रकाशचंद्र, कृष्णचंद्र वर्मा, राज कुमार, सतीश कुमार व राहुल आदि ने बताया कि रैपुरा और आसपास के गांव में चकबंदी चल रही है। 12 जून को पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार मजदूरों सहित आए और काश्तकारी भूमि से मिट्टी खुदाई कराकर रकबे से मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया। जिनकी भूमि है उन किसानों ने विरोध कर काम रोकने को कहा।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां से मार्ग निकालने का कोई शासनादेश नहीं है और न ही गजट में प्रकाशित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मना करने पर ठेकेदार फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। बताया कि प्रकरण के संबंध में तहसीलदार मानिकपुर के निर्देशानुसार सहायक चकबंदी अधिकारी व लेखपाल ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी दी है,जो ग्रामीणों के पक्ष में है लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएम, डीएम और उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में विभाग की मनमानी के चलते ठेकेदार बिना नोटिस निर्गत किए काश्तकारों की भूमि पर जबरन मार्ग बनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मौके पर जांच टीम भेजकर कार्य रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि यह मनमानी जारी रही तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें