फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: डेरे में किसान की गला घोंटकर हत्या, हत्यारों ने दीवार पर 3 लाख रुपये पहुंचाने व मोबाइल नंबर लिखा

Mon, 03 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली के खरौंध गांव के खेत में बने डेरे में शनिवार की रात किसान की गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दीवार पर तीन लाख रुपये पहुंचाने और मोबाइल नंबर भी लिखा है। मोबाइल नंबर पहाड़ी विकास खंड के किसी सचिव का है। सूचना पर एसपी वृंदा शुक्ला ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


खरौंध गांव निवासी किसान प्यारेलाल (60) शनिवार की रात खाना खाकर घर से 100 मीटर दूर स्थित डेरे पर सोने चले गए। रात में उनकी किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह घर न आने पर डेरे में गए बेटे अजय ने देखा कि प्यारेलाल का शव जमीन पर पड़ा है। गले पर एक डंडा रखा था। शरीर में कई स्थानों पर खरोंच के निशान भी थे। ऐसा लग रहा था कि गला दबाने के बाद डंडे से भी गला दबाया गया है।

परिवार में पत्नी सवारिया, चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। किसान के नाम 21 बीघा जमीन है। खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुत्र शत्रोहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के खुलासा के लिए पड़ताल की जा रही है। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक की टीम भी जांच कर रही है। जल्द इसका खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें