फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर बाइक सवार बीटीसी प्रशिक्षु को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइकसवार शहर निवासी बीटीसी प्रशिक्षु को शनिवार देर रात ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों के साथ आसपास के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के समझाने पर लगभग डेढ़ घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर युवक बाइक समेत गिर गया। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।
मूल रूप से खंडेहा निवासी नारायण दत्त शुक्ल वर्तमान समय में प्रयागराज मार्ग के गीता क्लीनिक के पीछे रह रहे हैं। वह महोबा जिले की चरखारी तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं।उनका अविवाहित पुत्र अमर शुक्ला (26) शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक से घर जा रहा था। बताया जाता है कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास राजमार्ग पर बैठे मवेशी से टकराकर उसकी बाइक गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन

मौके पर उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही हडक़ंप मच गया। परिजनों के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों के साथ पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र भी पहुंचे। उन्होंने शहर में तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें