पहाड़ी। थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (30) पुत्र रामराज सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर की लाइन खराब होने के चलते बिजली के खंभे में चढ़कर उसे ठीक कर रहा था।
तभी अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने किसान को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया है।