फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए अपहृत दोनों किसान छूटे

Mon, 21 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस के साथ अपहृत किसान भैरोंदीन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हालांकि ग्रामीणों और परिजनोें ने दबी जुबान से बताया फिरौती देने के बाद ही दोनों किसान छूटे हैं। सतना के अपर पुलिस अधीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया डकैत शिवा पटेल गैंग के नया गांव क्षेत्र के भैरोंबाबा जंगल सेजवार के पास मौजूद होने की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की डकैत अपहृत सैनिक के पिता भैरों दीन पटेल को छोड़कर भाग गए। उधर दोपहर में ही सीतापुर चौकी क्षेत्र के बउनापुरवा का राममिलन पटेल भी सकुशल घर पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया पुलिस टीम को भेजा गया था लेकिन परिजन किसी तरह की जानकारी पहले ही दिन  से नहीं दे रहे हैं। इससे अपहरण की घटना पर भी शक हो रहा है।  उधर, दो दिन बाद दोनों अपहृतों के घर वापसी पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भैरोंदीन के परिजनों ने बताया फिरौती पहुंचाई गई है लेकिन डर की वजह से पुलिस को नहीं बताया गया। राममिलन के भाई फूलचंद्र ने फिरौती के सवाल पर कहा भयवश पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें