फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 20 Dec 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ थाना क्षेत्र के चितवार गांव के कुम्हारन का डेरा निवासी राम गोलावन पाल (70) रोज की तरह शनिवार रात अपने खेतों की रखवाली के लिए डेरे में सोए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला बोला। सोते समय उसके गला, मुंह, पेट, हाथ पर कई वार किए गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह राम गोलावन के नाती सोनू उन्हें जगाने खेत पहुंचा तो उसने जैसे ही रजाई हटाई तो चींख पड़ा। विस्तर पर खून देखकर वह भाग खड़ा हुआ। दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को घटना जानकारी दी। जब डेरे में परिजन पहुंचे तो देखा कि राम गोलावन की मौत हो चुकी थी।

हत्या की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, सीओ बैजनाथ व थानाध्यक्ष शैल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पत्नी महरनिया देवी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन


पता नहीं किसने उसके पति की हत्या की है। मृतक के पुत्र बुद्ध प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें