फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलागी न करने पर किसान को मारा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। 17 नवंबर को प्रणाम न करने पर एक व्यक्ति ने किसान को पीट दिया था। बुधवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट व एससीएसटी तहत रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

पहाडी थाना क्षेत्र के औदहा गांव निवासी जगतपाल कोटार्य ने बताया कि 17 नवंबर की दोपहर को उसके पिता राम किशोर घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। इसी बीच गांव का पप्पू उर्फ जितेंद्र तिवारी वहां से गुजरा तो पिता ने उनसे राम-राम कहा। इस बात से जितेंद्र तिवारी नाराज हो गए। चिल्लाते हुए कहा कि उसने पायलागी (प्रणाम) क्यों नहीं किया। इसके बाद पास में रखे फावड़े को उठाकर पिता राम किशोर पर हमला कर दिया। कुछ ग्रामीणों के बीच बचाव से उनकी जान बची थी। इसके बाद उनका प्रयागराज में इलाज चल रहा था। इस मारपीट की रिपोर्ट पहाड़ी थाने में पप्पू उर्फ जितेंद्र तिवारी के खिलाफ दर्ज की गई थी।
बुधवार को तड़के प्रयागराज में इलाज के दौरान रामकिशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने थाने में दी तहरीर में आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा बढ़वाने की मांग की है। पीड़ित ने यह भी बताया कि पहले से दर्ज रिपोर्ट में पहाड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयश्ंाकर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पहले दर्ज रिपोर्ट में जांच चल रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें