फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सिंचाई कर रहे किसान की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत नांदिन कुर्मियान गांव में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से अचानक तबियत खराब हो गई। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते मेें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान गांव निवासी नंदलाल (70) शुक्रवार की सुबह खेत में सिंचाई कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि सिंचाई के दौरान ठंड लगने से वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इस पर पड़ोस के खेत में काम करे रहे शत्रुघ्न ने परिजनों को जानकारी।
परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में शनिवार को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से पत्नी रमादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

पुत्र बालगोविंद ने बताया कि अधिकारियों को घटना की जानकारी देने पर लेखपाल कपिल मुनी घर आए थे। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों ने ठंड से मौत होने की तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें