फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान को ट्यूबवेल से घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा, मौत

Wed, 20 Sep 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अहिरी गांव के बाहर खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल के पास सो रहे किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से रक्तरंजित तीन डंडे बरामद किए हैं। किसान के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अहिरी गांव निवासी आदित्य उर्फ रवि निषाद ने बताया कि उसके पिता रामबालक (57) प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात अपने निजी ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी में सो रहे थे। देर रात बोलेरो में सवार अज्ञात लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे। चारपाई में सो रहे पिता को घसीटकर बाहर लाए और कुछ दूर ले जाकर पीटना शुरु कर दिया। पिता बचने के लिए चीखकर भागे लेकिन आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और सिर पर गंभीर वार किए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
बताया कि घटनास्थल के बगल के पुरवा में मौजूद ग्रामीण बेलई पासी ने शोरगुल सुनकर हमलावरों को ललकारा,लेकिन वे भाग निकले। खेत के पास किसान का शव पड़ा था। मृतक के सात पुत्री, एक पुत्र, पत्नी दुवसिया का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबध में थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। जिस ग्रामीण ने आरोपियों को रात में वाहन से आते देखा है उससे पूछताछ की जा रही है। संदेह के आधार पर तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें