चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास तेज गति से जा रही बाइक ने पैदल जा रहे हरिहरपुर गांव निवासी किसान अवधेश कुमार (40) को टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल किसान को परिजनों ने शिवरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को हरिहरपुर गांव के मार्ग पर यह घटना हुई है। आरोपी बाइक चालक को बाइक समेत पकड़ लिया गया है। बाइक चालक भी गिरकर घायल हुआ है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।