फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली गिरने से किसान की मौत, बालक झुलसा

Fri, 07 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश के साथ बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य बालक झुलस गया। इसके अलावा बिजली की चपेट में आने से एक बकरी भी मर गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोतवाली कर्वी क्षेत्र के चकभूपत रजौला गांव में गुरुवार को गांव का किसान रामदीन (60) रोज की भांति भैंस व बकरियां चराने खेत गया थाा। अचानक बारिश होने पर महुआ के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। वहीं पर महुआ का फल बीनने के लिए बौझक (10) पुत्र जानकी भी आ पहुंचा। अचानक बादलों की तेज गडगडाहट के बीच बिजली गिरने से दोनो घायल हो गए।
इस दौरान किसान की एक बकरी की चपेट में आने से मौत हो गई। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां रामदीन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र, दो पुत्री, पत्नी जियराई का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें