चित्रकूट। तीर्थ यात्रियों को लेकर विदिशा से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस व डंपर की सदर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी गांव के पास हाइवे पर टक्कर हो गई। जिससे बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसके चलते बस चालक व दो यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य रवाना किया।
गुरुवार की सुबह विदिशा मध्य प्रदेश से प्राइवेट बस तीर्थयात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही थी। जैसे ही बस सदर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के कपसेठी गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सामने आ रहे डंपर से टक्कर हो गई।
बस सवार झांसी जिले के शास्त्री नगर निवासी जगबंदन (35) व तेजबली (40) घायल हो गए। बस में बैठे यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाया। सीओ सिटी ने बताया कि मामूली रूप से घायल यात्रियों का इलाज कराकर उन्हें बस से भेज दिया गया है