फोटो नंबर- 12- पारसनाथ- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर। रामनगर ब्लाक के बसिंघा गांव निवासी पारसनाथ उर्फ नत्थू (29) राजापुर कस्बे में स्थित ससुराल में रहता था।
बहनोई रामनरेश ने बताया कि शुक्रवार के तड़के पंखा चालू करने के लिए तार लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट से चिपक गया।
इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह साधारण किसान था। घर का बिजली का बिल दो लाख रुपये आने से वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी था।
इस कारण वह गांव छोड़कर कई दिनों से ससुराल में रहता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी आए दिन घर आकर बकाया जमा करने को कहते थे और न जमा करने पर जेल भेजने की बात करते थे।
राजापुर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अनूप दुबे- मधुरेंद्र प्रताप सिंह