फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की हुई मौत, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। प्रधानमंत्री विद्युतीकरण (सौभाग्य)योजना के अंतर्गत गांवों में विद्युतीकरण के लिए लगाए गए उपकरणों व बिजली के खंभों में करंट उतरने से आएदिन घटनाएं हो रही है। जिससे ग्रामीणों के साथ मवेशियों की भी मौत हो रही है। शुक्रवार की शाम को सीतापुर चौकी अंतर्गत मैनहाई माफी गांव में खंभा छू जाने से एक किसान की मौत हो गई। इसी गांव में एक दिन पहले करंट लगने से दो भैंसों की मौत हो चुकी है। अन्य कई घटनाएं भी जिले में हो चुकी हैं। जिससे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सीतापुर चौकी में तहरीर देकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी अंतर्गत मैनहाई माफी गांव में प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत गांव में खंभे लगाकर घरों में कनेक्शन दिया गया। लगाए गए खंभों मेेें अर्थिंग देने के लिए जमीन में तार डालकर सभी खंभों में लगाई गई। जिससे खंभों सहित विद्युत तार में करंट आता है। शुक्रवार की शाम को मैनहाई माफी गांव कल्लू प्रसाद (30)पुत्र राजेंद्र प्रसाद शौच करने के लिए घर से निकला। खंभे में लगी तार की चपेट में आ जाने से झुलस गया। जिसको ग्रामीण इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अवर अभियंता सहित अन्य बिजली कर्मचारियों को सूचना दिया। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया। वही मृतक किसान के भाई रामऔतार ने सीतापुर चौकी मेें दिए तहरीर में कहा कि गांव में कई दिनों से खंभो सहित उनमें लगी तारों में करंट आ रहा है। जिससे कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। जिसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों दी जा चुकी है। इसके बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। जिससे करंट लगने से उसके भाई की मौत हो गई। इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

-------------------फोटो नंबर- 4 व 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें