चित्रकूट/रामनगर। रामनगर ब्लाक परिसर के सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के लिए स्वीकृत पत्र का वितरण विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया।
उन्होंने मऊ व रामनगर के 350 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का प्रमाणपत्र बांटा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, बीडो मऊ दिनेश कुमार मिश्रा, उपाययुक्त स्वत: रोजगार ओम प्रकाश मिश्रा, अतुलकांत खरे मनीष सिंह,अनुराग पांडेय, अंबुज सिंह आदि मौजूद रहे।