फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के मानिकपुर-सतना रेल लाइन पर गुरुवार रात मारकुंडी व टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


मऊ थाना के चक भंडेसर गांव निवासी संजय ने बताया कि पिता धनश्याम उर्फ अवधेश (51) 25 दिसंबर को स्कॉर्पियों गाड़ी के कलपुर्जे लेने के लिए गांव से सतना शहर के लिए निकले थे। इसके बाद गुरुवार देर रात मारकुंडी थाना पुलिस ने उनकी जेब में मिले आधार कार्ड से घर का पता लगाते हुए घटना की जानकारी दी। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वहीं, मारकुंडी थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि ट्रेन से गिरकर किसान की मौत हुई है। रेलवे कर्मी द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें