मऊ(चित्रकूट)। बछड़े को पकड़ते समय किसान कुएं में गिर गया। इलाज को ले जाते समय मौत हो गई।
मऊ थाना अंतर्गत भिटारी गांव के मजरा नौबस्ता निवासी किसान बृजेश यादव (30) प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह जल्दी उठा और गाय व बछडे़ को चारा देने पहुंचा। बछड़ा ख्ुाला देख उसे पकड़ने को जैसे आगे बढ़ा तो बछड़ा भागने लगा। तभी पैर फिसल जाने से बिना बाउंड्री वाले कुएं में जा गिरा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद सेे उसे बृजेश को बाहर निकाला और गंभीर हालत में शंकरगढ़ अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी बिट्टी का रो-रोकर बुरा हाल है। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।