फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत

Tue, 03 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर से टकराकर बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। वह बहन के यहां से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सोमवार रात बरद्वारा निवासी हाकिम (22) पुत्र संपतलाल अपनी बहन के यहां करौंदी थाना रैपुरा गया था। वहां से वह बाइक से लौट रहा था।

करौंदी गांव से लगभग सौ मीटर दूरी पर वह सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हाकिम खेती कर परिवार का पेट पालता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची उसकी पत्नी दो माह के बच्चे को गोद लिए बदहवास सी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें