फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में गई जान

Mon, 21 Sep 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के लोखरिहा गांव में खेत गए एक किसान को सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में उलझे रहे, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोखरिहा निवासी जयपाल पटेल (45) रविवार रात करीब नौ बजे खेत में नित्य क्रिया के लिए गए थे। अंधेरे में रास्ते में सांप ने डस लिया। वह भागते हुए घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी, इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। कोई सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के एक बेटा अनिल और बेटी सुधा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि यदि समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो जान बच सकती थी। परिजनों ने सूचना दी है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें