चित्रकूट। शहर में एक इलेक्ट्रानिक दुकान में नकली सामान बेचने के आरोप में छापेमारी हुई। कुछ सामान मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हैवेल्स और प्रेस्टीज कंपनी के सदस्य शिवम गुप्ता ने तहरीर में बताया कि लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक में नकली सामान बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर शुक्रवार को पुलिस के साथ दुकान पहुंचे और जांच में 34 बंडल तार व 35 केतली मिली हैं। इसमें हैवेल्स व प्रेस्टीज कंपनी के लोगो लगे थे, लेकिन अंदर नकली सामान भरा था। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)