फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी व कूटरचित तरीके से भूमि हड़पी, 14 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कूटरचित कागज तैयार कर भंभई गांव के पास वन विभाग की भूमि पर कूटरचित कागज तैयार कर फर्जी इंद्राज से जमीन हथियाने के मामले में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में एक लेखपाल के निधन होने पर उसका नाम एफआईआर में दर्ज नहीं किया गया है।
भंभई गांव के लेखपाल राजेश वर्मा ने बताया कि भूमि की हेराफेरी और वन विभाग की भूमि को कूटरचित पत्रावली से दूसरों के नाम इंद्राज करने की शिकायत की जांच हुई।
जांच रिपोर्ट के बाद तत्कालीन लेखपाल अबरार हुसैन समेत रविकरन, रामसरन, शिवसरन, एवनलाल, दुर्गा प्रसाद अहमदगंज, सुखनिधान खुटहा, अमित सिंह कबरहापुरवा, गणेश सिंह मानिकपुर, बृजभान सिंह जानकीकुंड, राजीव कुमार सीतापुर, राजेश कुमार खुल्दाबाद प्रयागराज, सचींद्र कुमार सीतापुर व विजय बहादुर शीतलपुर को आरोपी माना गया है।
विज्ञापन

तत्कालीन लेखपाल का निधन हो जाने के कारण उसका नाम एफआईआर से हटा दिया गया है। कोतवाल अवधेश मिश्रा ने बताया कि अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम, लोक संपत्ति निवारण समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें