फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : क्षेत्रीय खेलकूद रैली में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो-6- क्षेत्रीय खेलकूद रैली में मार्च पास्ट करतीं शामिल कालेज की टीमों के प्रतिभागी। स्वांद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के तुलसी इंटर कॉलेज परिसर मेें क्षेत्रीय खेलकूद रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मनोज द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को रैली में सबसे पहले प्रतिभागियों ने मार्चमास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद खेलकूद की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। 100 मीटर दौड़ में लालाभाई इंटर कॉलेज की पूजा देवी प्रथम, शिया सिंह इंटर कॉलेज खोपा की नफीसा खातून द्वितीय और रघुवीर इंटर कॉलेज की गुड़िया तृतीय रहीं। जूनियर बालिका लंबी कूद में आरपी कॉलेज पहाड़ी की अनुराधा शुक्ला प्रथम, रेशमा देवी द्वितीय और गोस्वामी इंटर कॉलेज छीबों की राम कुमारी तृतीय रही।
गोला फेंक जूनियर में आरपी इंटर कॉलेज की सुनीता देवी प्रथम, गोस्वामी इंटर कॉलेज छीबों की राजकुमारी द्वितीय व तुलसी इंटर कॉलेज की जया तृतीय रही। लंबी कूद सीनियर में सिया सिंह इंटर कॉलेज खोपा की काली देवी प्रथम, आरपी कालेज पहाड़ी की महिमा देवी द्वितीय रही।
विज्ञापन

तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर के प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह, शारदा प्रसाद पटेल, प्रमोद द्विवेदी प्रतिनिनिधि नगर पंचायत सतीश चंद्र मिश्र, श्याम सुंदर मिश्र, राघवेंद्र मिश्र श्याम सुंदर मिश्र सहित व्यायाम शिक्षक संजय कुमार यादव, देवराज सिंह, विजय, आयूष तिवारी, भैरो प्रसाद, विनोद सिंह, ओम प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें