फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

विज्ञापन
रामघाट पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने को मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। वैशाख मास की अमावस्या में चिलचिलाती धूप में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। देवगंगा मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद मत्यगजेंद्रनाथ का जलाभिषेक किया। विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किये। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किये थे।
विज्ञापन

वैशाख मास की अमावस्या मेला में विभिन्न प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं का भीड़। शनिवार को अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं ने देवगंगा मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मत्यगजेंद्रनाथ शंकर भगवान को जलाभिषेक करने के बाद कामदगिरि की परिक्रमा की। कर्वी रेलवे स्टेशन से चित्रकूट जाने के लिये केवल टेंपों व आपे का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों ने धूप की परवाह किये बगैर चित्रकूट के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। मेला सकुशल संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत महसूस की।

वाहन की कमी से परेशान रहे श्रद्धालु
चित्रकूट। चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहित कर लेने से अमावस्या में आए तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने घर जाने के लिए तेज धूप में तीर्थ यात्री वाहन तलाशते रहे। टेपों चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला। अमावस्या में आए तीर्थ यात्री महेश मिश्रा, क मेलश पटेल आदि ने बताया कि इस बार की अमावस्या में वाहन की कमी होने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें