फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर स्कूल कालेजों में लगाया गया मेला

विज्ञापन
बाल दिवस पर बाल अखबार निकालने के बाद बातचीत करते बच्चे। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बाल दिवस पर सर्वोदय सेवा आश्रम के चाइल्ड लाइन संस्थान ने भरतकूप क्षेत्र के गोंडा गांव में कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने अपना बाल अखबार निकाला। जिसमेें बच्चों द्वारा लिखी गई बातों को प्रकाशित किया गया। बताया गया कि स्कूल प्रबंधक टीम से मिलकर साप्ताहिक अखबार निकाला जाएगा। इस मौके पर केंद्र समन्वयक अभिमन्यु सिंह, बाल कृष्ण चतुर्वेदी, सुख नारायण सिंह, सुधा सिंह, विशेष त्रिपाठी, नीलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर सहित मऊ, बरगढ़ मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर, भौरी,रामनगर क्षेत्र के स्कूल कालेजों में छात्र-छात्राओं ने मेला लगाया। जिसमें शहर के जेएम बालिका विद्यालय, ज्ञान भारती इंटर कालेज, श्रीजी इंटर नेशनल स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल सुषमा स्वरूप इंटर नेशनल स्कूल, पं साधों प्रसाद शिक्षा निकेतन सहित सुरेेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय, सद्गुरु पब्लिक स्कूल आदि में मनाई गई। जिसमें बरगढ़ क्षेत्र के गोइया ग्राम पंचायत में बाल विकास परियोजना अंतर्गत चाइल्ड फंड ने युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानिकपुर में कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, गोपाल भाई देशराज, अखिलेश कुमार, गौरीशंकर, शिखा राजपूत,मीनू, मनीष, मोहित, पूनम, रोहिणी, रीना सिंह, शिवकांत आदि मौजूद रहे। मानिकपुर, मऊ, शिवरामपुर, राजापुर कस्बा स्थित स्कूल कालेजों में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें