फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: -फाइलेरिया संक्रमण रोकथाम को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में फाइलेरिया रोधी अभियान 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ फाइलेरिया से बचाव की दवा भी खिलाएंगी। इस बार नौ लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए लगभग 850 टीमें लगाई गई हैं। एक टीम में दो ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर रहेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया किसी व्यक्ति को केवल दिव्यांग ही नहीं बनाता, बल्कि उसकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर डालता है। जब भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता दवा खिलाने पहुंचे तब खुद दवा खाएं और परिवार के सदस्यों को भी खिलाएं। दवा खाना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक बार फाइलेरिया होने पर इलाज कराने के बाद भी यह पूरी तरह ठीक नहीं होता है। अभियान के नोडल अपर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस बीमारी के लक्षण कई साल बाद हाथी पाव व हाइड्रोसील के रूप में नजर आते हैं।
यह बीमारी क्यूलेक्स मादा मच्छर के काटने से फैलती है। फाइलेरिया संक्रमित मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वह भी फाइलेरिया संक्रमित हो जाता है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह ने बताया कि घर घर पहुंचने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से फाइलेरिया रोधी दवा लेकर खाई जाए। यह दवा प्रति वर्ष और लगातार पांच वर्षों तक खायी जाये तो फाइलेरिया के फैलने की संभावना न के बराबर होती है।
विज्ञापन

इन्हें नहीं खिलानी हैं दवा
चित्रकूट। सहायक मलेरिया अधिकारी आर के सिंह ने बताया कि एक साल तक के बच्चों, गंभीर रोगियों और गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खिलानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें