फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आमने-सामने टकराई बाइक, दो की मौत

Sat, 23 Dec 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला/चित्रकूट
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे पर शुक्रवार को आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। गंभीर हालत में तीसरे युवक को इलाहाबाद रेफर किया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। मुख्यालय के सोनेपुर निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा (23) पुत्र दयाशंकर अपने दोस्त संजय कुमार के साथ शनिवार शाम बाइक से इलाहाबाद से लौट रहा था।

हाईवे पर बरगढ़ थानाक्षेत्र के पालीटेक्निक कालेज के सामने दूसरी ओर से आ रहे रीवा(मप्र) के पनवार गांव निवासी रामजियावन (26) पुत्र जुगुलकिशोर की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार लगभग 15 फुट तक छिटककर सड़क पर गिरे।  
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शशीभूषण हमराहियों के साथ पहुंचे और तीनों को मऊ सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने श्यामलाल व रामजियावन को मृत घोषित कर संजय को इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी है।


हाईवे पर बाइक चला रहे दोनों चालक हेलमेट नहीं पहने थे। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों मृतक के सिर व सीने पर गंभीर चोट आई हैं। संभावना है कि दोनों की मौत इसी कारण हुई होगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से इसकी सही जानकारी होगी।

बालू लेने जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के चकला चकजाफर गांव में शनिवार सुबह संतोष कुमार (28) पुत्र रामऔतार शौच क्रिया के लिए खेत जा रहा था।
विज्ञापन


उसके भाई विजय कुमार ने बताया कि मकरी गांव के पास ट्रैक्टर ने संतोष को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर कोतवाल सुभाष चौरसिया अस्पताल पहुंचे और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के कमर व पेट में गंभीर चोर्ट आइं थी। मृतक की पत्नी शिमला व तीन बेटे हैं। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें