फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से बताया सफाई का महत्व

Thu, 05 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान संस्था और वाटर एड के सहयोग से रामनगर के ब्लाक कार्यालय में इंटरफेस कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों से कहा गया कि खुले में शौच न जाएं।
विज्ञापन


प्रोजेक्टर के माध्यम से सफाई के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम में पंचायत सदस्य, प्रधान, सचिव, पंचायत मित्र और ग्रामीणों की भागीदारी रही। अध्यक्षता जिला वाश फोरम के अध्यक्ष सुंदर लाल सुमन ने की।

अभियान संस्था के निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि आज भी देश के 65 फीसदी से ज्यादा लोग खुले में शौच करते हैं, जिसमें गांवों का प्रतिशत ज्यादा है।

इससे बीमारियां फैलती हैं और पानी प्रदूषित हो रहा है। बच्चे ज्यादा मौत का शिकार हो रहे हैं। इससे महामारी की आशंका तक जताई। कहा कि आने वाले समय में शौचालयों का निर्माण और उपयोग की ज्यादा आवश्यकता महसूस होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रोजेक्टर से भी स्वच्छता की जरूरत बताई गई। सहायक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जागरूक न होने की वजह से पंचायतों द्वारा कराए जाने वाले कामों में गुणवत्ता नहीं आ पाती, जिससे इनका रखरखाव भी नहीं हो पाता।

सुंदरलाल सुमन ने बताया कि जिले के गांवों में सभी लोगों को शुद्ध पेयजल और साफ सफाई के लिए जिला वाश फोरम का गठन किया गया है। ममता वर्मा ने कहा कि स्वच्छता एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को बचाने की मुहिम है। कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद और अवधेश का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें