फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीओ लाइंस निष्ठा उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। सीओ ने पुलिस कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपकरणों को चलाने के तरीके बताए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई
चित्रकूट। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षापूर्ण माहौल बनाने का काम पुलिस कर रही है। अधिसूचना लगने के बाद से सभी थाना क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के उपरांत स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के क्रम में जनपद पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसमें चार अवैध शस्त्र, पांच कारतूस की बरामदगी, तीन अवैध शराब की भट्ठी, सात अभियोग अवैध मादक पदार्थ के पंजीकृत किए गए हैं। अभी तक 28 किग्रा गांजा, मादक पदार्थ के साथ सात लोगों को पकड़ा है। अवैध शराब में 16 मामले पंजीकृत हुए हैं। चार सौ लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। पुरस्कार घोषित दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। 14 गुं एक्ट की कार्यवाही, जिला बदर 41, 110 जी के 23 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें