चित्रकूट। कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को चार नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 पहुंच गई है। इसमें से दो स्वस्थ्य हो चुके हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तेजी पकड़ी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
अपर सीएमओ डॉ. आरके चौरिहा ने बताया कि रविवार को जांच में चार नए कोरोना मरीज मिले हैं। चार संक्रमित कर्वी क्षेत्र के ही हैं। जिसमें एक केस कपसेठी, एक केस मुख्यालय के शंकर बाजार, एक मुख्यालय के पांडेय कालोनी व एक रानीपुर भट्ट का है। अभी तक जिले में कुल 25 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। जिसमें दो मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 23 केस एक्टिव हैं, जिसमें तीन मरीज जनपद के बाहर के हैं। सभी को घर में रहने की सलाह दी गई है, लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं है। अपर सीएमओ ने कहा कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि मास्क पहने और भीड़ से बचें और सेनेटाइजर का प्रयोग करें।