फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता व मंडी सचिव से स्पष्टीकरण मांगा

Sat, 09 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
निर्देश देतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम मोनिका रानी ने विभागीय समीक्षा बैठक में उन अधिकारियों को फटकार लगाई जो मोबाइल फोन रिसीव नहीं करते हैं। खेत तालाब योजना का काम पूरा न होने पर इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई व मंडी सचिव के बैठक में देर से आने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी काम की रिपोर्ट दें सही होनी चाहिए। ग्राम पंचायत में खेत तालाब योजना के कार्यों को भी देखें । उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी कार्य कराए गुणवत्ता पूर्ण हो। लक्ष्य 250 खेत तालाब में 230 तालाब खुदे हैं। बाकी बीस तालाब दो दिन के  अंदर खुदवाएं। मुख्यमंत्री जल बचाओं योजना के आठ तालाब खुद गए हैं उसकी फोटोग्राफी कराकर तत्काल आप लोड कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिया कि जहां विद्युत आपूर्ति न हो और सूचना मिले तो उसे तत्काल ठीक कराएं।

तार व पोल को मौके पर जाकर देखे। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में वर्षा से जल भराव हो गया हो उसे पंप से निकलवाएं। मॉडल स्कूल के निर्माण के संबंध में कहा कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूनिटू-15 के अधिकारी बैठक में उपस्थित न रहने व बिना बताए गायब होने पर उन्हें पत्र लिखने को कहा गया है। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें