फोटो न- 22 सीकेटीपी39 वर्धमान परिसर में बैठक करते पूर्व सैनिक। संवाद
चित्रकूट। जिले के पूर्व सैनिकों की बैठक चकरेही चौराहा स्थित वर्धमान परिसर में हुई। बैठक में सैनिकों के लिए मेडिकल सुविधा और सीएसडी कैंटीन के अभाव पर आक्रोश जताया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन संतोष कुमार ने कहा कि जिले में पूर्व सैनिकों के लिए न तो सीएसडी कैंटीन है और न ही पर्याप्त चिकित्सा सुविधा। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी प्रयागराज जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। उन्होंने बिजली विभाग में तैनात सैनिक कर्मियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी मांग उठाई।पूर्व सैनिकों ने शासन से जिले में सीएसडी कैंटीन खोलने और ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। बैठक में जितेंद्र कुमार, बुद्ध विलास, रामसिया, वीरेंद्र सिंह, उमेश मिश्रा, शारदा प्रसाद, करुण शंकर, देवेश त्रिपाठी, जय नारायण सिंह, रघुवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद