फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जेई के करीबियों तक पहुंच जुटाए जा रहे सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। 40 साल की उम्र में करीब 50 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न कर इंटरनेशनल वेबसाइट में वीडियो डालकर लाखों रुपये कमाने के आरोपी जेई रामभवन के खिलाफ सुबूत एकत्र करने को सीबीआई टीम पूरा जोर लगा रही है।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी सिंचाई विभाग के कार्यालय व कालोनी में सीबीआई की टीम के सदस्यों की पैनी नजर रही। जिस कार्यालय में जेई कार्यरत था और जहां वह रहता था वहां के लोगों का मन टटोला जा रहा है। यह सब काम बेहद गुप्त तरीके से हो रहा है।
शनिवार को सीबीआई की टीम ने मुख्यालय में रहकर कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाने का काम किया। सूत्रों के मुताबिक टीम ने भरतकूप, शिवरामपुर, कसहाई व पहाड़ी मार्ग के आस पास की बस्तियों में जाकर लोगों से जेई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना कि है शुक्रवार रात व शनिवार सुबह टीम के कुछ सदस्यों ने अलग अलग स्थानों पर जाकर खोजबीन की। जेई के सहयोगियों व उससे संबंधित रिश्तेदारों व अन्य संगठनों के लोगों के बारे में जानने का प्रयास किया। सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस मुद्दे पर मौन हैं। सीबीआई के खौफ के चलते किसी की भी जुबान नहीं खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें