चित्रकूट। इस समय गर्मी अपने पूरे शबाब पर आ गई है। गर्म हवाएं और लू के थपेड़े से इंसान और पशु-पक्षी सभी बेहाल हैं। तपिश बढ़ने से घर से निकलने पर मुंह सूखने लगता है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
मई माह के दूसरे पखवारे में गर्मी ने अपने तेवर पूरी तरह से दिखाना शुरू कर दिए हैं। लगातार पारा बढ़ रहा है। शाम तक लू के थपेड़े चलते रहते है। दुपहिया वाहन चालकाें को सबसे बड़ी समस्या है। दोपहर को बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहता है। धर्मनगरी सहित अन्य स्थानों में रहने वाले बंदर व पशु पक्षी व मवेशी बिलबिला रहे हैं। छतों व मंदिरोें के ऊपर लगी पानी के टंकी से किसी तरह अपनी प्यास बुझा रहे हैं।