फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम सभी ने सराहे

Tue, 02 Jan 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के छत्रपति शाहू जी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद आर. के. सिंह पटेल ने किया। कहा कि महाविद्यालय दिनों दिन प्रगति कर रहा है। इसके लिए वह पूरा सहयोग करेंगे। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने महाविद्यालय में अच्छे अंक लाने वाली छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। महाविद्यालय के उप प्रबंधक दीपक किशोर ने बताया कि पूर्व सांसद रामसजीवन ने इस महाविद्यालय का निर्माण कराया है। बहुत ही कम समय में ही महाविद्यालय ने प्रगति की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली टॉप तीन छात्राओं सुशीला देवी, कनक शुक्ल व शिक्षा देवी को सम्मानित किया। इसी के साथ रंगोली प्रतियोगिता में काजल सिंह, सजना, नूतन, महिमा व मेहंदी प्रतियोगिता में पूनम मिश्रा, मेहंदी प्रतियोगिता में पूनम मिश्रा, सीमा व मुस्कान को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन साधना गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्राचार्य आरती गुप्ता, डॉ सुमन शुक्ला, डॉ मंजू गौतम, रावेंद्र सिंह, प्रेमनारायण यादव व आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें