चित्रकूट। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और जानकीकुंड अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। जिला अस्पताल में डीएम अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। भीषण गर्मी में भी 19 महादानियों ने रक्तदान किया। उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीएम ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस नेक कार्य को करने में सभी सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों को रक्त मिल जाता है। हर एक इंसान साल में दो बार रक्तदान आराम से कर सकता है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर रक्तदान शिविर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लगाता है। सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष विश्व रक्तदान दिवस पर स्लोगन है रक्तदान के 20 वर्ष पूरे धन्यवाद रक्तदाताओं। रक्तकोष प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एकत्र किया गया रक्त प्रसूताओं व गंभीर रोगियों सहित सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों के काम आता है।
बांदा कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, बुंदेली सेना के अध्यक्ष अजीत सिंह, शिवदयाल पहारिया मेडिकल स्टोर के अंकित पहारिया व अंबरीश उर्फ जूली पहारिया, डॉ. एचसी अग्रवाल, डॉ. एके सिंह, डॉ. पीडी चौधरी व लोनिवि के अधिशाषी अभियंता सतेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
इनसेट ...
डॉ. बीके जैन ने किया शुभारंभ
सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में निदेशक डॉ. बीके जैन ने शुभारंभ किया। इस मौके पर अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. एबीएस राजपूत, कर्मचारी महेश पाल, कमल विश्वकर्मा, अंकित पांडेय मौजूद रहे।
इनसेट
ये हैं चित्रकूट के महादानी मनीष गुप्ता चकमाली, कैलाश चंद्र केशरवानी हटवा, अजय सिंह बनवारीपुर, रामप्रकाश रमयापुर, देशराज यादव अमानपुर, संजीव कुमार सैनी तरौहा कर्वी, ज्ञान चंद्र निषाद चकमाली, अनीता सिंह चकमाली, प्रतीकराज कपसेठी, डॉ. वीरेंद्र सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी पहाड़ी, मनोज निषाद चकमाली, लवलेश निषाद भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य गुरूकृपा पाब्लिक स्कूल कर्वी ने रक्तदान किया। वहीं जानकीकुंड अस्पताल में रक्तदान करने वाले महादानी में विनय गुप्ता चितरागोकुलपर, विनोद यादव सीतापुर चौगलिया, हरिओम कुशवाहा बस्ती सीतापुर, राजकरण खुटहा, महेश प्रसाद पालदेव चित्रकूट व राजकरण नामदेव कर्वी ने रक्तदान किया।
इनसेट
शिविर में इनका रहा विशेष सहयोग
रक्तदान शिविर में सहयोग करने वालों में जिला अस्पताल के कर्मचारी अजय सिंह, शंकरदीन, धर्मेंद्र सिंह, विशाल कुमार, प्रमेंद्र सिंह, दीपक, नाजिस, श्यामसुंदर यादव, अंगद सिंह, निरंकारी समाज व एल एंड टी कार्यदायी संस्था का विशेष सहयोग किया।
इनसेट
फोटो नंबर-4-
दंपती ने 51वीं बार किया रक्तदान
चित्रकूट। रक्तदान करने वाले महादानियों में ज्ञान निषाद व उनकी पत्नी अनीता निषाद ने लगातार 51 बार रक्तदान किया। इसी तरह से प्रतीक राज, संजीव कुमार, कैलाश चंद्र ने चार बार से अधिक रक्तदान किया है।
इनसेट
17 पंजीकृत कराया
चित्रकूट। रक्तदान शिविर में 17 लोगोंं ने रक्तदान करने के लिए पंजीकरण भी कराया है। इसमें खेल स्टेडियम कर्वी की खिलाड़ी पूनम, गंगा देवी, नंदनी, अंजली, चंद्रिका प्रसाद, बुद्धविलास व धनंजय कुमार आदि शामिल हैं।