फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 14 साल बाद भी लोढ़वारा की कांशीराम कॉलोनी हैंडओवर नहीं

Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-03-कचरे से पटा पार्क। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। इसे विभागीय लापरवाही कहेंगे या फिर कुछ और। लोढ़वारा स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोग पिछले चौदह वर्षों से आवंटित आवासों में रह रहे हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह कॉलोनी अब तक नगर पालिका को हैंडओवर नहीं हो पाई है। इस देरी के कारण इस कॉलोनी में करीब तीन हजार से आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जो उनके जीवन को दूभर बना रहा है।
विज्ञापन

गरीबों को सरकारी छत मुहैया कराने के लिए बसपा शासन काल में वर्ष 2010-11 में कांशीराम आवासीय कॉलोनी बनाई गई थी। लोढ़वारा में 84 ब्लॉकों में करीब एक हजार आवास बनाए गए थे। साथ ही वहां पर जगह-जगह पर पार्क भी विकसित किए गए थे। यह कॉलोनी विकसित होने के बाद पात्र लोगों को आवास आवंटित किए गए थे। इसके बाद शहरी निकाय इलाके में सड़क किनारे झोपड़ी व पॉलिथीन डालकर लोग अपने नए घरों में पहुंच गए थे। शुरुआती दौर में तो उन्हें इस कॉलोनी में बेहतरीन सुविधाएं मिलीं है।
बाद में रखरखाव के चलते यह कॉलोनी ने बदहाल हो गई। हालात यह है कि इस कॉलोनी में हर जगह कचरा और गंदगी फैली है। पार्क और आसपास की नालियां भी गंदगी और कीचड़ से भरी हैं। टूटी सीवर लाइन के कारण गंदे पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। पेयजल और बिजली जैसी सुविधाओं के लिए भी लोगों को 10 से 15 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। टंकियों के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन हर बार आश्वासन देकर ही वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शमीम, प्रवीण गुप्ता, फईम अहमद, राजकुमार, रामदीन, सुभाषचंद्र, संजीव कुमार, वीरेंद्र और सुबोध ने बताया कि इस कॉलोनी में वो लोग बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। शिकायत पर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। यहां की मूलभूत सुविधाओं से पल्ला झाड़े हुए हैं। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालजी ने बताया कि डूडा ने अब तक कॉलोनी हैंडओवर नगर पालिका को नहीं की है। इसी कारण नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाएं कॉलोनी तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

फोटो-03-कचरे से पटा पार्क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें