मानिकपुर। चित्रकूट जिले के मानिकपुर विकासखंड के चार गांवों में जल्द ही नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। यह पहल भारत सरकार की डिजिटल समावेशन परियोजना का हिस्सा है। इन क्षेत्रों में अभी तक 4जी नेटवर्क की सुविधा नहीं थी। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। बीएसएनएल ने छेरिहा बुजुर्ग, निही, जारो माफी और रुकमा खुर्द गांवों में टावर लगाने की योजना बनाई है। बीएसएनएल के एसडीओ आशीष ने बताया कि इन टावरों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होगी।