राजापुर (चित्रकूट )। निकाय चुनाव में राजापुर नगर पंचायत से वार्डों से नामंाकन कराने गए दावेदारों को कक्ष में ताला लटका मिला। यह देखकर सभी हैरान हो गए। निर्धारित समय सुबह दस बजे से ताला बंद होने की शिकायत एसडीएम से की गई। इसके ढाई घंटेे बाद दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे कार्यालय का गेट खुला। निर्वाचन अधिकारी का दावा है कि नेटवर्क सही न होने के कारण देर शाम तक नामांकन नहीं हो सका। सभी दावेदार अपना नामांकन कराने के लिए शाम हो जाने के बाद भी निर्वाचन कक्ष में डटे रहे।
शनिवार को सभासद के लिए नामांकन कराने के लिए 17 दावेदार पहुंचे लेकिन जब वह लोग नामांकन करने के लिए पहुंचे तो कहा गया कि नामांकन ऑनलाइन होते हैं। नेटवर्क आने के बाद ही नामांकन हो पाएगा। सदस्य पद के लिए नामांकन कराने के लिए पहुंचे। दावेदार संतोष वैद्य, विनय सोनी, राजेश बाजपेई, अभिषेक, रामगोपाल, विकास मोदनवाल, उदय आदि ने बताया कि उनसे कहा गया कि जब नेटवर्क आ जाएगा तब नामांकन होगा।
बनाए गए निर्वाचन अधिकारी जल निगम के एसके सिंह ने बताया कि नामांकन ऑनलाइन होता है। नेटवर्क सही न होने कारण नामांकन नहीं हो पा रहा था। ताला बंद नहीं था बल्कि कुछ पिछला काम हो रहा था। कुल 17 लोगों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है। शाम तक चार लोगों हो गया है। बाकी का करने प्रयास किया जा रहा है।