चित्रकूट। बारिश के बीच दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को हुई। जिसमें पहले दिन योगा कार्यक्रम व ऐतिहासिक धरोहरों में पर्यटकों को भ्रमण कराया गया। गुंता बांध में नौका विहार आकर्षण का केंद्र रहा। बारिश के बीच भी पर्यटकों ने इसका आनंद उठाया। हॉट एयर वैलून उड़ाने का कार्यक्रम बारिश के कारण नहीं हो सका। शुरु होते ही इसे रद्द करना पड़ा।
कलाकारों ने सांस्कृतिक जिसमें भगवान श्रीराम के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में धूम मचाने वाले गीत राम आएंगे की प्रस्तुति देने वाली कलाकार शामिल रही। जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बारिश के बीच की गई। शहर के गणेश बाग में पर्यटकों के साथ ही गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, संत थामस, सहित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। योग भी कराया गया।
वहीं गुंता बांध में नौका विहार कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटकों को घुमाया गया। हॉट एयर बैलून उड़ाने का प्रयास किया गया लेकिन बारिश के चलते वह उड़ नहीं सका। इस मौके पर डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृतपाल कौल, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार व अखिलेश सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।
कलाकार स्वाती मिश्रा ने मचाई धूम
चित्रकूट। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या के मंंदिर में श्रीराम की प्रतिष्ठा के दौरान राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गीत गाने वाले कलाकार स्वाती मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने अवध में राम आए हैं। मेरे राम घर आएंगे आदि गीत प्रस्तुति दी। मंगल भवन मंगल हारी, श्रीराम-श्रीराम इसी के साथ ही कलाकार सुभाषनी व बूटी सिंह ने भजन सहित गीत की प्रस्तुति दी। इसी के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
बारिश ने डाला व्यावधान
चित्रकूट। दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत के दिन जिले में रात को तेज बारिश हुई। इससे कार्यक्रम स्थल में लगाए गए उपकरण भीग गए। इससे देर में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें दर्शकों बहुत कम थे। मंच को भीगने से बचाने के लिए पन्नी लगानी पड़ी।