फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तबादलों के विरोध में अभियंताओं का धरना जारी

Fri, 26 Sep 2025 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

सार

चित्रकूट में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ भेदभाव व तानाशाही के आरोप में तीन दिन से धरना दे रहा है। अधिकारी ने सभी आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग ने अधिशासी अभियंता पर भेदभाव, तानाशाही करने के विरोध में तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि अधिकारी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। संघ के सचिव हिमांशु ने बताया कि सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता शिवेश कुमार सिंह ने गुंता बांध के सहायक अभियंता बसंतलाल को कबरई नहर प्रणाली भेज दिया, जो पूरी तरह से गलत है। इसी तरह अन्य के तबादले कर दिया है। वहीं अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुख्य अभियंता परियोजना बेतवा राजेश मिश्र ने आदेश जारी किया है। संघ जबरदस्ती दबाव बनाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहा है। इस मौके पर अभिषेक मिश्र, सुदर्शन प्रसाद, दिलीप कुमार, अमित नारायण, रवि शर्मा, जयप्रकाश, राहुल सिंह, विवेक कुमार यादव, आशीष मौर्य, मनोज कुमार, अवधेश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें