फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के खिलाफ इंजीनियरों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अधिशासी अभियंता के द्वेषपूर्ण कार्यप्रणाली के खिलाफ सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तलें सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियरों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

बुधवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष रज्जू प्रसाद, सचिव सूर्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम के खिलाफ सहायक अभियंता व जूनियर इंजीनियरों ने सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि एक्सईएन उनके विरुद्ध अनावश्यक पत्राचार कर रहे हैं। संघ की आपत्तियों का निराकरण तत्काल कर दिया गया। धरने में कोविड गाइड लाइन का पूरा ध्यान दिया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बांदा के उप महासचिव रूपेश कुमार पांडेय, घनश्याम, इंजीनियर अजय, रमेश कुमार, जयप्रकाश, आशीष कुमार, सर्वजीत कुमार, हिमांशू, देवपाल, अभिषेक मिश्रा, फूल सिंह, कुलदीप कुमार, प्रशांत विश्वकर्मा, संजय कुमार बिंद, देवेंद्र कुमार शुक्ला, संतोष कुमार, राधेश्याम, विजय कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें