फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजापुर। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सब्जी मंडी गली सहित अन्य प्रमुख बाजार में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम राम ऋषि रमन के नेतृत्व में सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। सड़क किनारे रखी गुमटी हटाई गई। एसडीम ने बताया कि नगर पंचायत की टीम बनाई गई है, जो अतिक्रमण करने वाले लोगों से जुर्माना वसूलेगी। थोक सब्जी विक्रेताओं के लिए दुकानों का आवंटन की व्यवस्था की गई है। बताया कि नाली के बाहर सड़क पर कोई व्यक्ति अतिक्रमण करता है तो उसकी खैर नहीं होगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बालकृष्ण गौतम, उपनिरीक्षक परशुराम पांडेय, सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें